आखिर राजस्थान के विधायक को किससे सता रहा जान का डर*




भीलवाड़ा। राजस्थान में जहाजपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर ने भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक से अपनी जान का खतरा बताया है। खतरे को देखते हुए विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा की मांग की है ।

भीलवाड़ा में छह दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर ने आरोप लगाया कि यहां की पुलिस गत दो पखवाड़े से उसकी जान के पीछे पड़ी है और लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है ।

गत दिनों उसके सगे भाई नीरज गुर्जर को पुलिस ने अधीक्षक के कहने पर कोटड़ी से लौटते हुए बिना काम रोक कर थाने ले जाकर धमकाया और यातनाएं दी और उसे जबरन गिरफ्तार दिखा दिया जबकि उसके खिलाफ ना तो कोई गिरफ्तारी वारंट था और ना ही कोई मामला लम्बित था और फिर सुबह बिना काूननी कार्यवाही किए छोड़ दिया ।...




from Shahpura News https://ift.tt/2xUkzG0
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू