जन-जन की आस्था का केन्द्र बिजासण माता मंदिर, श्रद्धालुओं की रेलमपेल......
चौथ बीजासन के नाम से होती है पूजा,दर्शन के लिए देशभर से उमड़ते है श्रद्धालु
तसवारीया बासां - (बृजेश दाधीच ) भीलवाड़ा जिले के फूलियां कलां उपखण्ड से 8 किलोमीटर की दूरी पर तसवारीया बासां गांव मे बिजासण माता का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। वहीं कई शताब्दियों के साक्षी व प्राचीन समय की धरोहर है। बृजेश दाधीच ने बताया कि पुरातात्विक, सामाजिक तथा दर्शनीय महत्व के स्थल पर जहां लोगों का आवागमन बढ़ा है उसने इस दर्शनीय स्थल के विकास की कई संभावनाएं पैदा की है। बिजासण माता मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रहती है। कई शताब्दियों पहले स्थापित इस मंदिर का इतिहास भी लोकगाथाओं, जनश्रुतियों तथा धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहा है। बिजासण माता मंदिर चैत्र व शारदिय नवरात्रि में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है।
मंदिर में दर्शनाथ सालभर में दर्जनों पैदल संघ भी पहुंचते है एवं चैत्र व शारदीय नवरात्रा में मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की रैलम-पेल लगी रहती है। साथ ही माता की चौकि नवरात्री मे नौ दिन तक रहती है भक्तो के कारज सिद्ध होने पर यहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर मिठी पकोड़ी, लापसी की प्रसादी का भोग लगाते है। विशेष तोर पर लकवा व उपरी हवा का ईलाज माता के दरबार मे होता है |
from Shahpura News https://ift.tt/2yjEA97
via IFTTT
Comments
Post a Comment