कैसे अमृत बन जाती है रातभर रखी खीर, जानें वैज्ञानिक कारण
इस साल 24 अक्टूबर यानि आज शरद पूर्णिमा है। यह रात्रि कई मायने में महत्वपूर्ण है। जहां इसे शरद ऋतु की शुरुआत माना जाता है, वहीं माना जाता है कि इस रात को चंद्रमा संपूर्ण 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और अपनी चांदनी में अमृत बरसाता है। इसी वजह से लोग इस पूरी रात्रि को खीर बनाकर चांदनी में रख देते हैं, ताकि उसे प्रसाद के रूप में सुबह स्नान करके खाने के बाद निरोग हो पाएं। इस मान्यता के पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी है, आइए जानते हैं।
वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिकों के मुताबिक दूध में लैक्टिक एसिड और अमृत तत्व होता है। यह तत्व किरणों से अधिक मात्रा में शक्ति का शोषण करता है। साथ ही चावल में स्टार्च होता है जो यह प्रक्रिया आसान बनाता है। इसी कारण ऋषि-मुनियों ने शरद पूर्णिमा की रात्रि में खुले आसमान के नीचे खीर रखने का विधान किया, क्योंकि इस दिन चांद की रोशनी सबसे अधिक होती है। एक अन्य वैज्ञानिक शोध के मुताबिक इस दिन दूध से बने उत्पाद का चांदी के पात्र में सेवन करना चाहिए। चांदी में रोग-प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है साथ ही इससे विष्णु भी दूर रहते हैं।
: वर्ष की सभी पूर्णिमाओं में शरद पूर्णिमा अनूठी है। उस दिन कामदेव और रति का जादू प्रकृति पर सर्वत्र छाया नजर आता है। साधु, गृहस्थ, युवा, बूढ़े नई ऊर्जा से भरे होते हैं। प्रथम पूज्य गणेश नृत्य गणपति बन देवता, मनुष्य, पशु-पक्षी सबके साथ मधुर संगीत की सुर-ताल के बीच मस्ती में नाच रहे होते हैं। कोई विघ्न नहीं है।
महारास खेलने में मग्न हो जाते हैं राधा-कृष्ण
समूची सृष्टि राधे-कृष्ण, राधे-कृष्ण कर रही होती है। चंद्र देव अपनी 27 पत्नियों- रोहिणी, कृत्तिका आदि नक्षत्रों के साथ अपनी पूरी कलाओं से भरे इस रात सभी को तृप्त करने में जुट जाते हैं। राधा-कृष्ण दोनों शरद पूर्णिमा को महारास खेलने में मग्न हो जाते हैं। इन्द्र और महालक्ष्मी पूजन करते हुए कोजागर व्रत भी संपन्न होता है। पूरी रात जागना होता है एकाग्रचित होकर ईश्वर की आराधना में। चंद्रमा भी एकटक राधा-कृष्ण को महारास करते देखता रहता है।
from Shahpura News https://ift.tt/2PQaMYh
via IFTTT
Comments
Post a Comment