लाम्बिया टोल कर्मचारियों की मीटिंग आयोजित



रायला-(सुरेन्द्र खटीक) भेरु जी के स्थान पर टोल कर्मचारियों द्वारा मीटिंग रखी गई।  इस मीटिंग की अध्यक्षता श्रीमान परमेश्वर जी पारीक (सरपंच) विशिष्ट अतिथि श्रीमान सांवरमल गुर्जर लांबिया खुर्द ( सरपंच) एवं टोल के कर्मचारियों के द्वारा मीटिंग आयोजित हुई। टोल कर्मचारी ने भेरूनाथ यूनियन बनाया जिसमें नारायण जी गोरा (अध्यक्ष) दीपक जी सेन (उपाध्यक्ष) रामदयाल जी पारीक (सचिव) महावीर जी गुर्जर (संरक्षक) के रूप में यूनियन बनाया गया। यूनियन की मुख्य मांग है कि कर्मचारी का वेतन बढ़ाए और अपना वेतन हमारे अकाउंट में आना चाहिए कर्मचारी बीमा भी बनाना चाहिए हमारा पीएफ की पर्ची भी हमें मिलनी चाहिए स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए अगर टोल पर कोई भी लड़ाई झगड़ा हो तो कर्मचारी का स्वयं टोल खर्चा उठाए। हमें मुंह पर मास्क की व्यवस्था मिलनी चाहिए।


from Shahpura News https://ift.tt/2OLNaa6
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू