कांग्रेस नेता गोपाल बलाई ने स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष व कोंग्रेस नेताओ से  मिलकर  सौंपा  दावेदारी का पत्र



शाहपुरा! (किसन वैष्णव)  कोंग्रेस के नेता गोपाल बलाई ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की नेता राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष व एमपी शैलजा दिल्ली से मिलकर शाहपुरा बनेड़ा 181जिला भीलवाड़ा कोंग्रेस विधायक प्रत्याशि के लिए जीवन परिचय सौंपा, कुमारी शैलेजा से मुलाकात उन्हें अपनी दावेदारी हेतु पत्र सौंपा। जानकारी के अनुसार   गोपाल बलाई विगत 25 वर्ष के लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय है। और अभी वर्तमान में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के आगूचा में कार्यरत है।इनकी धर्मपत्नी भगवती देवी काफी लंबे समय से धनोप की सरपंच रही है और रिकार्ड मतों से विजयी रही है।वही 2008 और 2013 में भी इन्होंने अपनी तरफ से प्रबल दावेदारी की थी।वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री के पद पर भी कार्यरत है। इसी प्रकार कोंग्रेस  विधायक दावेदार गोपाल बलाई ने जयपुर में  कोंग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और शाहपुरा बनेड़ा सीट से दावेदारी करने का अनुरोध किया।गोपाल बलाई और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच शाहपुरा क्षेत्र की राजनीति की चर्चा बहुत देर तक हुई । इसके अलावा बलाई ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट  सांसद रघु शर्मा,  प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे,और अर्चना शर्मा प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल डूडी    से भी इस संबंध में मुलाकात कर जानकारी दी और शाहपुरा बनेड़ा क्षेत्र में दावेदारी कर विकास कराने का  वादा किया ।




from Shahpura News https://ift.tt/2RO1s8M
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू