विधायक धीरज गुर्जर का शुगर लेवल नहीं हो पा रहा है नियंत्रित , हालत नाजुक होने से जयपुर कर सकते है रेफर !
05 अक्टूबर। 15 सूत्री मांगों को लेकर जहाजपुर के विधायक धीरज गुर्जर विगत 8 दिनों से कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जिनकी मध्य रात्रि हालत ज्यादा खराब होने के कारण उनको महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था | इलाज कर रहे डाक्टर का कहना है की रात्रिमें उनका शुगर लेवल गिरकर साठ आ गया था इस कारण उनको चक्कर आने शुरू हो गये थे । उनके यूरिन में किटोंस की मात्रा फ़ोर प्लस हो गयी है ।
भीलवाड़ा में उनका शुगर लेवल नियंत्रित नहीं हो पा रहा है इसलिए उन्हें जयपुर शिफ़्ट किया जा रहा है । कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर महात्मा गांधी अस्पताल के आइ सी यू में भर्ती है । उनका अनशन जारी है वही धरना स्थल पर विधानसभा के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है ।
देर रात अस्पताल में भर्ती कराये गये विधायक धीरज गुर्जर को जयपुर रेफ़र कर दिया गया है अब से एक घंटे बाद उन्हें जयपुर ले जाया जायेगा।
from Shahpura News https://ift.tt/2y1YvsV
via IFTTT
Comments
Post a Comment