विधायक की भूख हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी
【 प्रमोद गर्ग पत्रकार 】बिगोद 2 अक्टूबर------ 15 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे भूख हड़ताल जहाजपुर के कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर अनशन के छठे दिन बिगड़ने लगी हालत। विधायक की हालत व स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही।गिरावट के बाद भी मेडिकल के जांच के लिए विधायक ने इनकार किया। शरीर में कम हो रही गुलकोज की मात्रा के चलते उन पर नींद हावी होती जा रही है ।हालांकि विधायक धीरज गुर्जर का आत्मविश्वास और हौसला बुलंद है वह दिन भर अपने क्षेत्र के कांग्रेसी जुड़े नेताओं और चाहने वालों से बतिया रहे हैं। उनकी तबीयत में गिरावट से उनके समर्थक और साथी बेहद चिंतित विधायक ने कहा जब तक शरीर में थोड़ी सी जान रहेगी मैं जहाजपुर के विकास और अनशन के अपने फैसले से पीछे नहीं हटूगा । महात्मा गांधी की जयंती पर सत्याग्रह आंदोलन के मंच पर गांधीजी का चरखा चलाकर आंदोलन की ओर ध्यान आकर्षित करने का संदेश दिया गया। विधायक अपनी वाजिब मांगों को लेकर अनशन आंदोलन अडिग बने हुए। विधायक अपनी 15 सूत्री मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनशन सत्याग्रह आंदोलन करते रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने कल से आज से उनसे मिलने में ओर समर्थन करने का सिलसिला जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक धीरज गुर्जर के अनशन में गुजरात के हार्दिक पटेल भीलवाड़ा में आये।
from Shahpura News https://ift.tt/2NVNe7A
via IFTTT
Comments
Post a Comment