भाजपा आईटी विभाग, भीलवाड़ा आयोजित करेगा जिले की प्रत्येक विधानसभा में साइबर योद्धा सम्मेलन ।
भीलवाड़ा:(किशन वैष्णव )15 अक्टूबरभारतीय जनता पार्टी,आईटी विभाग जिला भीलवाड़ा द्वारा जिले की सातों विधानसभाओं में साइबर योद्धा सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे ।
भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक राकेश कसेरा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में साइबर योद्धा सम्मेलन आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है ।
साइबर योद्धा सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा का भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता जो सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर कार्य कर रहा है चाहे वह किसी भी मोर्चे में कार्य कर रहा हो, किसी भी पद पर हो जो सोशल मीडिया चलाता है वह बैठक में आमन्त्रित किये जायेंगे । सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बूथ स्तर पर साइबर योद्धाओं की टीम गठित कर प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना है । सभी सदस्यों के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड करवाना है एवं साइबर योद्धा विधान सभा चुनावों में किस प्रकार से भाजपा को जिताने के लिए कार्य करेगे इस संदर्भ में विस्तार से बताया जाएगा । बैठक में क्षेत्रीय विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, मीडिया प्रमुख, प्रधान, उस क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष, विधानसभा सभा विस्तारक, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, आईटी विभाग के विधानसभा प्रभारी,जिला संयोजक, जिला सह संयोजक, मंडल संयोजक, सह संयोजक सहित सभी साइबर योद्धा शामिल होंगे ।
साइबर योद्धा सम्मेलन के प्रत्येक विधानसभा पर प्रभारी लगाए गए है ।
सम्मेलन में संबंधित विधानसभा के सभी साइबर योद्धा मौजूद रहेंगे
from Shahpura News https://ift.tt/2AaDbTE
via IFTTT
Comments
Post a Comment