कुरीतियां फैलाने वाले पंच- पटेलो पर कारवाई करेगा मीणा समाज



कोटडी@ मांडल-सुवाणा विधानसभा क्षेत्र के जय माँ कालिक माता कोदूकोटा मंदिर  प्रांगण  मीणा समाज धर्मशाला  मैं मेवाड़ आम चोखला मीणा समाज अध्यक्ष एवं  जिला प्रभारी मीणा समाज महावीर मीणा शाहपुरा की अध्यक्षता में मीटिंग संपन्न हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए मीना ने कहा कि समाज के जो पंच पटेल कुरीतियों को बढ़ावा देंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी ।लगभग तय झगड़ा राशि से ज्यादा दिलवाने वाले पंचों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी समाज को गुमराह करेंगे और जिसकी नियत खोट होगी और बेईमान आदमी होगा और चरित्रहीन दोगली नीति रखने वालों को समाज की जाजम पर जगह नहीं दी जाएगी ओर चोखला में समाज को गुमराह करेगा उसकी यदि रिपोर्ट तथ्य सुधा कमेटी के पास आएगी तो उस पर भी मीणा समाज कार्रवाई करेगा समाज में शिक्षा व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीणा सुधार संकल्प अभियान चलाएगा समाज में आपसी विवाद के निर्णय आम चोखला मीणा समाज करेगा अलग अलग कमेटी बनाकर के व्यवस्थाओं का जिम्मा दिया जाएगा बैठक में समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से आवान किया कि जो व्यक्ति समाज द्वारा प्रतिबंधित रूढ़ियों को बढ़ावा देगा और समाज को गुमराह करेगा उसके खिलाफ अगली बैठक में प्रस्ताव लेकर के एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी ,मीटिंग में जय मां कालिका माता के दरवाजा बनाने की बात भी मीटिंग में रखी ।मीटिंग में अध्यक्ष महावीर मीणा, लादू मीणा ,श्रीकिशन मीणा, भागीरथ मीणा ,उगमा मीणा, रायचंद मीणा ,जगदीश मीणा, नंदा मीणा, नाथू मीणा ,गिसु मीणा ,गंगाराम मीणा ,उदा मीणा, सूरजकरण मीणा, गोपाल मीणा,जगदीश मीणा, देबी मीणा,सुखलाल मीणा, नरसिंह मीणा ,सत्यनारायण मीणा, मांगीलाल मीणा, दुर्गेश मीणा ,टीकम मीणा ,भेरु मीणा, कल्याण मीणा, गजानद मीणा, कैलाश मीणा ,पप्पू मीणा,खाना मीणा,नारायण मीणा, भीमड़ा मीणा, सहित चोखला के पंच पटेल उपस्थित थे।




from Shahpura News https://ift.tt/2OydRz5
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू