राजश्री बिड़ला कल भीलवाड़ा में



भीलवाड़ा। बिडला ग्रुप चेयरपर्सन व पदमपभूषण राजश्री बिडला शुक्रवार को भीलवाड़ा आएंगी। राजश्री इससे पहले माहेश्वरी समाज के अन्तरराष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए 28 दिसम्बर 2007 को भीलवाड़ा आई थी। यह दूसरा मौका है जब वे यहां पर श्री महेश सेवा समिति की ओर से आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी। वो 14 करोड़ की लागत के तीन प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास करेगी।
महेश सेवा समिति अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी ने बताया कि राजश्री महेश सेवा समिति की ओर से 4 करोड़ की निर्मित बहुउदेशीय महेश भवन का लोकार्पण करेगी। इसके अलावा 5-5 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले महेश इन्टरनेशंनल एकेडेमिक सेंटर एवं छात्रो के लिए छात्रावास की आधारशिला रखेगी। इस समारोह की अध्यक्षता संगम उधोग समूह के अध्यक्ष एव माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी तथा सांसद सुभाष बहेडिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा उपसभापति देवकरण गग्गड़ एवं मुंबई के समाज सेवी श्याम सुन्दर काबरा होंगे।



from Shahpura News https://ift.tt/2CCRDVY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू