बीगोद के नवजीवन पब्लिक स्कूल मे भारतीय संस्कृति ज्ञान  परीक्षा देते हुए विधार्थी।



बीगोद ! (महेंद्र बाबेल )भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न। गायत्री शक्तिपीठ भीलवाडा ने आज जिले मे एक साथ भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया। संस्था  के  प्रभारी नेबताया है कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विगत 20 वर्ष से आयोजित की जा रही है। इससे विधार्थियो मे भारतीय संस्कृति के ज्ञान  के प्रति वृद्वि हुई।हर वर्ष तहसील,जिला ,एंव राज्य स्तर  पर मेरिड मे आने वाले छात्रों कोसम्मानित किया जाता है। मेरिड मे आने वाले छात्रों को एक दिवसीय शिविर मेविशेष संस्कार  दिया जाता है।गायत्री शक्तिपीठ भीलवाडा केप्रमुख जन फूलचन्द सहल,कैलाश चन्द्र तिवाडी,लेहरू लाल जाट,ओमप्रकाश सुखवाल ,केदार दास वैष्णव,मांडलगढ़ तहसील प्रभारी चांद मल टेलर ने बताया है कि युगदृष्ट पंडितश्री राम शर्मा आचार्य भारतीय संस्कृति के विकास के लिए सदैव शिक्षा और संस्कार पर जोर देते रहे।इसीहेतु विधालयों मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आरम्भ की गई। जिसके सुखद परिणाम आए।यह परीक्षा ओ एम आर शीट पर ली जाती है। मांडलगढ़  तहसील परीक्षा प्रभारी ने बताया है कि इस तहसील से करीब 1500विधार्थी आज परीक्षा मे भाग ले रहे है।

from Shahpura News https://ift.tt/2qcxDlE
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू