प्रधानमंत्री मोदी ने कोंग्रेस पर बोला हमला, सर्जिकल स्ट्राइक में भी राजनीति की कोंग्रेस ने =मोदी



अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगुवाई में निकाली जा रही भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा के समापन पर आज अजमेर में पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा आयोजित की जा रही है। अजमेर में आयोजित पीएम मोदी की इस विजय संकल्प सभा में पीएम मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान ओम माथुर ने पगड़ी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। 

मंच पर पीएम नरेन्द्र मोदी समेत सीएम वसुंधरा राजे, गुलाब चांद कटारिया, पीपी चौधरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन राठौड़, विजय गोयल, अर्जुन राम मेघवाल, प्रकाश जावड़ेकर, किरोड़ी लाल मीणा, कैलाश मेघवाल, रामलाल, अविनाश राय खन्ना, ओम माथुर, राजेन्द्र राठौड़, वी सतीश,सांसद ओम बिड़ला समेत कई गणमान्य मौजूद हैं।
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में सीएम राजे को यशस्वी मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित किया। इस दौरान जनसभा में उमड़ी लोगों की भीड़ को देखते हुए पीएम मोदी गदगद नजर आए और कहा कि ये उमंग, ये उत्साह, ये ऊर्जा आप लोगों ने राजस्थान के उज्जवल भविष्य की हस्तरेखा आज लिख दी है। वहीं पीएम मोदी ने मारवाड़ी भाषा में कई पक्तियां बोल लोगों का मन मोह लिया।पीएम मोदी ने राजस्थानी भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की और कहा कि, 'मैं भाजपा के लिए आज भी कार्यकर्ता हूं, जो भी जिम्मेदारी पार्टी देती है, उसे मैं जी जान से पूरा करता हूं। जहां-जहां आने-जाने के लिए कहेंगे, यह कार्यकर्ता हाजिर है। वहीं पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विरोधी दल में कुछ भी बोलने की छूट है। मानसिक संतुलन न हो, जहां मर्जी कुछ भी बोल देना।पीएम मोदी ने कहा कि, मैं वही नरेंद्र मोदी हूं, जो कभी मदन लाल सैनी के साथ संगठन का काम करता था।देश की जनता के लिए भले ही मैं प्रधानमंत्री हूं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ता के नाते मैं पार्टी द्वारा दी जिम्मेदारी को जी—जान से निभाऊंगा।


from Shahpura News https://ift.tt/2CvCCGt
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू