कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर की बिगड़ी तबियत, देर रात कराया ICU में भर्ती, समर्थकों में गुस्सा, पुलिस अलर्ट




भीलवाड़ा ।प्रदेश में अनशन पर बैठे भीलवाड़ा जिले से जहाजपुर विधायक की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गयी। आठ दिन से अन्न त्याग कर भाजपा सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ कलक्ट्रेट पर अनशन पर बैठे जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर गुरुवार रात करीब 11 बजे गश खाकर गिर पड़े। अचेत होने पर उन्हें तुरन्त महात्मा गांधी चिकित्सालय के आइसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

अचेत होने से पूर्व गुर्जर अनशन तोडऩे का आग्रह करने पहुंचे समर्थकों से बात कर रहे थे। गुर्जर समर्थकों को अनशन समाप्त करने का हठ नहीं करने की बात कह रहे थे। इस पर समर्थक विधायक गुर्जर की गिरती सेहत से चिंतित होकर अनशन समाप्त नहीं करने की स्थिति में आत्मदाह करने तक की बात कहने लगे। कांग्रेस पदाधिकारी भी गुर्जर को समझा रहे थे कि सरकार उनकी अधिकांश मांगें पूरी कर चुकी है, एेसे में अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दें।..


from Shahpura News https://ift.tt/2PjIAwA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू