भाजपा रात को 11:15 बजे भीलवाड़ा विधानसभा के चार सीटो में प्रत्याशियों की घोषणा

 


  भीलवाड़ा (प्रमोद कुमार गर्ग) ----- भीलवाड़ा विधानसभा चार सीटों प्रत्याशियों की घोषणा की जिसमेंभीलवाड़ा से विट्ठल शंकर अवस्थी मांडल  से कालू लाल गुर्जर साहाड़ा से रूप लाल जाट का दाव खेला व शाहपुरा से कैलाश मेघवाल को मैदान में उतारा । मैदान में उतारते चारों प्रत्याशी समय और मुहूर्त के हिसाब से अपना नामांकन पार्टी समर्थकों के साथ धूमधाम से दाखिल करेंगे ।चुनाव आयोग नामांकन दाखिल करने के लिए नया बैंक खाता खुलवाना व 28 लाख से अधिक चुनाव खर्च नहीं करना यह पाबंदी लगाई है भाजपा पार्टी  केतीनों प्रत्याशी की अभी मोहर लगना घोषणा  होना बाकी है । मेरे मत के अनुसार मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शक्ति सिंह हाडा ही बड़े चेहरे के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं क्योंकि राजपूत जाति होने से उनकी कार्यशैली सा स्पष्ट ईमानदार वाली है पिछले कुछ वर्षों से जनता में भी अच्छी पकड़ है इसलिए उनको ही बड़ा मौका मिल सकता है। दूसरा यह कारण माना जा रहा है भीलवाड़ा से विट्ठल शंकर अवस्थी को टिकट देने की वजह से ब्राह्मण जाति का टिकट कटना स्वाभाविक है राजपूत को देखते हुए शक्ति सिंह हाड़ा, रणजीत सिंह शक्तावत, महिला वर्ग में घनश्याम कवर का नाम प्रमुखता से आते हैं ।इसलिए भाजपा पार्टी शक्ति सिंह हाड़ा परी दाव खेलेगी । इनको सफलता मिलना स्वाभाविक है पर जीत और हार की राह में पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय की भी निर्णय भूमिका रहेगी। कांग्रेस में देखे तो वर्तमान विधायक विवेक धाकड़ पर ही प्रत्याशी के रूप में मांडलगढ़ उतारे जा सकते हैं। इस बार 6 माह तक उनका कार्यकाल रहा लेकिन क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका इतनी नहीं रही ।इसलिए इस बार उनकी राह आसान नहीं लग रही है ।फिर भी जो होगा वह तो समय बताएगा भीलवाड़ा में हम इस बार कांग्रेस ओम नारायणीवाल ,रामपाल शर्मा  को मैदान में उतार सकती है। इससे वैश्य वर्ग में महेश्वरी ,अग्रवाल, जैन ,अनुसूचित जाति ,मुस्लिम, ब्राह्मण वर्ग इनके साथ लग सकते हैं। इस बार भीलवाड़ा में देखे तो विट्ठल शंकर अवस्थी की राह आसान नहीं मानी जाती है जबकि भीलवाड़ा क्षेत्र भाजपा का वोट बैंक रहा है। यहां से हमेशा भाजपा ही विजय रहती आयी है। इस बार वैश्य मतदाता, दूसरे वर्गों की जाति का क्या रुझान व उनका 4 वर्ष के कार्य कैसा रहा इस पर बहुत अधिक निर्भर करता। मांडल से कालू लाल गुर्जर को मैदान में उतारा जबकि उदयलाल भडाना को टिकट नही मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं जिससे कालू लाल जी गुर्जर राह भी आसान नहीं मानी जाती है ।उनका 5 साल का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में कैसा प्रभाव और व्यवहार सब देखा जाएगा। इसलिए कालू गुजर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाहपुरा से कैलाश मेघवाल टिकट देकर विश्वास जताया भाजपा की नैया पार लगा सकते हैं ऐसा मेरा मत है। सहाडा से रूप लाल जाट का नया चेहरा सामने उतारा। बालूलाल चौधरी को टिकट नहीं दिया गया है इसके पीछे उनकी सक्रिय नहीं होना। जहाजपुर की बात है तो भाजपा से दो चेहरे सामने आते हैं जिसमें शिवजी राम मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल का नाम है शिव राम मीणा भाजपा की लहर में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर जहाजपुर से हारे । मीणा का बाहुबली होना से पार्टी उनको मैदान में उतार सकती है इसी प्रकार आसींद से भाजपा के पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर का टिकट कट सकता है क्योंकि यह तीनों सीटों में एक से अधिक नाम है तीनों सीटें इसलिए पार्टी पर बार बार विचार कर नामों की घोषणा करेगी।

from Shahpura News https://ift.tt/2Pswvtu
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू