मांडलगढ़ से संवाददाता महेन्द्र बाबेल की रिपोर्ट,चुनाव से पहले किसे मिलेगा टिकिट संशय बरकर,13 नेताओ ने मांगा भाजपा से टिकिट उठी स्थानीय की मांग
मांडलगढ़ विधानसभा से संवाददाता महेन्द्र बाबेल की रिपोर्ट
चुनाव से पहले चुनाव
किसे मिलेगा टिकिट संशय बरकरा
13 नेताओ ने मांगा भाजपा से टिकिट उठी स्थानीय की मांग
बीगोद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उम्मीदवार के चयन का चुनाव कठिन होता जा रहा है ।मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो भाजपा से 13 नेताओ ने टिकिट के लिए रुचि दिखाई है।
इनमे वर्तमान जिला प्रमुख भीलवाड़ा शक्ति सिंह हाड़ा, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, बद्रिप्रसद गुरुजी ,हरीश भट्ट , रणजीत सिंह ,संजय धाकड़,घनश्याम कंवर,चंदप्रकाश तंबोली ,प्रकाश संगावत,नीता विजयवर्गीय ,सुनील जोशी ,हरसिंद्रा कंवर,सुरेश पाराशर , ने भाजपा से मांडलगढ़ विधानसभा से टिकिट मांगा है । सभी अपनी अपनी जनता में पकड़ आला कमान को दिखाने की कोशिश कर रहे है । टिकिट किसको मिलेगा संशय बना हुआ है । कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय नेता को ही टिकिट देने पर जोर डाला जा रहा है ।ये तो समय ही बताएगा कि टिकिट किसकी झोली में गिरता है।
from Shahpura News https://ift.tt/2D5BMQc
via IFTTT
Comments
Post a Comment