दीवाली हॉकी कप सीजन 2 मे शाहपुरा वारियर्स व शाहपुरा लांसर रही विजेता
शाहपुरा !( सूरज जांगिड़) दीवाली हॉकी कप सीजन 2 के रविवार को प्रातः कालीन मैच शाहपुरा दबंग वर्सेज शाहपुरा वारियर्स के बीच खेला गया जिसमें शाहपुरा वारियर्स 1-0 से विजयी रही !इसमे आज का अंतिम लीग मैच शाहपुरा लांसर वर्सेज शाहपुरा विजार्ड के बीच खेला गया जिसमें शाहपुरा लांसर 5-2से विजेता रही ! आज के अतिथि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नरेशपाल धाभाई व डॉ. भगवत सिंह कानावत थे !फाइनल मैच दिनांक 5/11/2018 को शाहपुरा दबंग वर्सेज शाहपुरा वारियर्स के बीच साय 4 बजे खेला जाएगा ! इस प्रतियोगिता का आयोजन रा.उ.मा.वि. शाहपुरा के हॉकी खेल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है !
from Shahpura News https://ift.tt/2SLiTap
via IFTTT
Comments
Post a Comment