कर्नाटक /  600 करोड़ की गड़बड़ी मामले में खनन कारोबारी जनार्दन रेड्‌डी गिरफ्तार



 कर्नाटक ! बेल्लारी के खनन माफिया और पूर्व भाजपा मंत्री जनार्दन रेड्‌डी (49) को पोंजी स्कीम के तहत 600 करोड़ रुपए की गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उनके साथी अली खान को भी पकड़ लिया है। क्राइम ब्रांच ने रेड्‌डी को 11 नवंबर तक पेश होने का नोटिस दिया था। इसके बाद रेड्‌डी शनिवार शाम पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच पहुंचे थे। जनार्दन रेड्‌डी एक पोंजी स्कीम में कथित तौर पर करोड़ों के लेनदेन में भी वांछित हैं।
  • .

    पूर्व भाजपा मंत्री के खिलाफ नोटिस जारी करने से एक दिन पहले क्राइम ब्रांच ने उनके बेल्लारी स्थित आवास पर छापा भी मारा था। रेड्डी के सहयोगी अली खान ने एंबिडेंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के सैयद अहमद फरीद को ईडी की जांच से बचाने के लिए कथित तौर पर 20 करोड़ रुपयों का सौदा किया था। इस कंपनी पर भी पोंजी योजना में शामिल होने का आरोप है।

  • 2.

    शनिवार को क्राइम ब्रांच के सामने उपस्थित होने से पहले रेड्डी ने इस पूछताछ से बचने की काफी कोशिश की। शुक्रवार को रेड्डी के वकील सीएच हनुमंथरैया ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की। हालांकि, कोर्ट ने अभियोजन को सोमवार तक आपत्ति दर्ज कराने का आदेश दिया, जिसके बाद याचिका वापस ले ली गई।

  • रेड्डी ने हाई कोर्ट में दायर की हैं दो याचिकाएं

    3.

    रेड्डी ने कर्नाटक हाई कोर्ट में दो याचिका दायर कर रखी हैं। पहली याचिका रेड्डी पर दर्ज एफआईआर को खत्म करने की है। इसमें कहा गया है कि रेड्डी पर लगे आरोप आधारहीन हैं। दूसरी याचिका में मामले की जांच से दो पुलिस अधिकारियों को हटाने का जिक्र है। 



from Shahpura News https://ift.tt/2RMhzTt
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू