पुलिस की नाकाबंदी कडी 90 लाख की शराब पकडी
मांडलगढ़ ! (दिलीप मेहता- )जिला पुलिस अधीक्षक की पालना में आज हमीरगढ़ थाने के जांबाज थानाधिकारी *सुगनसिंह चौधरी* ने नाकाबंदी के दौरान 90 लाख कीमत की अवैध परिवहन कर ले जा रही शराब पकडने में कामयाबी हासिल की है । जानकारी के अनुसार आज स्वरूपगंज चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान भीलवाडा की तरफ से आ रहे ट्रक नं. RJ 09 -GC 1787 को रूकवा कर चैक किया तो उक्त वाहन में चनै के बोरो के निचे अवैध शराब परिवहन कर ले जाना पाया गया । इस दौरान ट्रक की तलाशी में अलग अलग ब्रांडो की कुल 925 पेटियां अवैध अग्रेजी शराब की ट्रक सहित जब्त की गई तथा मौके पर गाडी के साथ चालक महासिंह यादव [ हरियाणा ] को गिरफ्तार किया पुलिस कार्यवाही जारी है । *लगता है इन दिनो पुलिस की कडाई के चलते भीलवाडा जिला तस्करो के लिये कब्रगाह बन गया है*।
हमीरगढ़ पुलिस थानाप्रभारी सहित टीम को पुलिस के आला अधिकारियों ने शाबासी दी है ।
from Shahpura News https://ift.tt/2Dli575
via IFTTT
Comments
Post a Comment