राष्ट्रीय वैष्णव बैरागी चतुः सम्प्रदाय महिला मोर्चा ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह



गुलाबपुरा :- राष्ट्रीय वैष्णव बैरागी चतुः सम्प्रदाय महिला मोर्चा जयपुर राजस्थान के महिला पदाधिकारियों की दीपावली स्नेह मिलन के साथ बैठक भी ली गयी जिसमें स्थानीय महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी मौजूद थी। संस्थापक मंजु वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष शोभा वैष्णव व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरती वैष्णव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। प्रदेश सचिव टमू देवी व प्रदेश प्रवक्ता पारस देवी की सहमति से सिस्टर एंजन वैष्णव को प्रदेश उपाध्यक्ष व सुनीता वैष्णव खेजड़ी को हुरडा तहसील की अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।समाज की लगभग बीस महिलाओं ने बैठक में  भागीदारी दी। बैठक का उद्देश्य समाज की महिलाओं सशक्त बनाना। उनको लघु उद्योग से जोड़ना व हिन्दू धर्म का प्रचार प्रसार करना। 
जैविक खाद से खेती पर भी विचार विमर्श किया। संगठन से समाज को मजबूती मिले पर भी चर्चा की।पारस जी वैष्णव पूर्व नगर छात्रा एबीवीपी गुलाबपुरा को  जिला छात्रा सह-प्रमुख का नवीन दायित्व मिलने पर राष्ट्रीय वैष्णव चतु: संप्रदाय महिला मोर्चा की संस्थापक मंजु वैष्णव , प्रदेश अध्यक्ष शोभा वैष्णव , प्रदेश सचिव टमू देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष एंजन देवी , हुरडा तहसील अध्यक्ष सुनीता वैष्णव द्वारा रीजनल प्रेस क्लब गुलाबपुरा में माला पहनाकर शुभकामनाएं दी


from Shahpura News https://ift.tt/2zfOsBc
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू