हैखामोर राजघराने की  बेटी बनी भीलवाड़ा नगर परिषद् सभापति



भीलवाड़ा !(किशन वैष्णव)  खामोर की बेटी ने बढ़ाया खामोर का मान ,भीलवाड़ा नगर परिषद सभापति बनी खामोर की लाडली , नगर परिषद सभापति पद से ललिता समदानी पर लगे  आरोपों व भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरे होने के कारण विभागीय आदेश से निलंबित कर दिया था, जिसके चलते सभापति का पद रिक्त हो गया था, वहीं मंगलवार को  वार्ड नम्बर 20 की पार्षदा दीपिका कंवर जो खामोर राजघराने की बेटी हैं ठा: निर्भय सिंह की पोती और मौजूदा समय में ठाकुर राजेन्द्र सिंह खामोर सरपंच की भतीजी है जो एक आदर्श परिवार से और बड़े भाई ठाकुर बृजेन्द्र सिंह जो भाजपा से युवा मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य है इनके परिवार का लंबे समय से भाजपा से लगाव रहा है। जिसके चलते इनको   सभापति के लिए चुन लिया गया।  स्वायत्त शासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिये। वार्ड संख्या 20 से पार्षदा दीपिका कंवर को सरकार ने नगर परिषद सभापति पद के लिए अधिकृत किया है। निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने आदेश में बताया नगर परिषद भीलवाड़ा की सभापति ललिता समदानी को विभागीय आदेश से 9 अक्टूबर 2018 को सभापति एवं सदस्य नगर परिषद के पद से निलंबित कर दिया गया था। जिसके चलते सभापति का पद रिक्त हो गया है। नगर परिषद में सभापति का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 50(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वार्ड 20 से सदस्या दीपिका कंवर को सभापति का कार्यभार ग्रहण करने के लिए 60 दिवस अथवा सभापति के कार्यभार ग्रहण करने तक जो भी पहले हो, के लिए अधिकृत किया गया है।


from Shahpura News https://ift.tt/2yWu5Jc
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू