विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए दौसा केसांसद हरीश मीणा
जयपुर ! राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद हरीश मीणा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। आम चुनाव से पहले इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
नई दिल्ली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे की उपस्थिति में मीणा ने कांग्रेस का हाथ थामा। मीणा का कांग्रेस में स्वागत करते हुए पार्टी के संगठन महासचिव गहलोत ने कहा, “पूरे देश में कांग्रेस में शामिल होने के लिए लोगों की कतार लगी है। आज इसी क्रम में मीणा बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हुए हैं।”
उन्होंने कहा कि मीणा के आने से राजस्थान में पार्टी मजबूत होगी। हरीश मीणा राजस्थान की दौसा सीट से भाजपा के सांसद हैं। उन्होंने 2014 के आम चुनाव में अपने बड़े भाई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नमोनारायण मीणा को पराजित किया था।
पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में राज्य के पुलिस प्रमुख रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी हरीश मीणा मार्च 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें दौसा सीट पर उनके ही बड़े भाई और तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा के खिलाफ उतारा था। इस सीट पर हरीश विजयी रहे जबकि किरोड़ीलाल मीणा दूसरे और नमोनारायण मीणा तीसरे स्थान पर आए।
from Shahpura News https://ift.tt/2PZzsB8
via IFTTT
Comments
Post a Comment