खो-खो में जयपुर, कब्बडी व बेडमिंटन मे बीकानेर संभाग जीत कर फाईनल मे पहुंचे |
शाहपुरा - (बृजेश दाधीच) श्री रामस्नेही वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में चल रही संस्कृत शिक्षा विभाग की पांच दिवसीय राज्यस्तरीय वरिष्ठ उपाध्याय छात्रा वर्ग की क्रीड़ा प्रतियोगिता में 7 संभागों के करीब 375 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाडियो ने सभी मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई | प्रधानाचार्य परमेश्वर सुथार ने बताया कि तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताऔ मे खिलाडियो ने अपनी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिये पसीना बहाया | निर्णायक प्रभारी गोविंद कलवाल व बनवारीलाल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में खो-खो मैच जूनियर में जयपुर संभाग विजय रहा। बीकानेर संभाग ने कब्बडी व बेडमिंटन प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। सबसे रोमांचक मैच बैडमिंटन का बीकानेर और जयपुर के बीच खैला गया जिसमे बीकानेर ने जीत हासिल कर फाईनल मे प्रवेश किया | साथ ही लम्बी दौड 100 मी. मे प्रथम विनोद गुर्जर,द्वितिय सीमा कुमारी जयपुर संभाग विजय रहे, 200 मी.रैस मे प्रथम विनोद गुर्जर, द्वितिय हेमा गुर्जर विजय रहे, रीलै रेस मे प्रथम बीकानेर व द्वितिय जयपुर संभाग विजेता रहा | सभी विजेता टीमो का फाईनल मैच 15 नवम्बर को होगा | इस अवसर पर भवानी सिंह, हरिसिंह शेखावत , विभागीय अधिकारी जगदीश शर्मा, जमनालाल शर्मा सहित अन्य निर्णायक प्रभारी व अधिकारी मोजूद थे |
from Shahpura News https://ift.tt/2QEMjFN
via IFTTT
Comments
Post a Comment