विधानसभा अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क अभियान की शुरुआत!
शाहपुरा:- (दुर्गा लाल) नगर में स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल शनिवार को शाहपुरा की जनता से रूबरू होकर किया जन संपर्क महाअभियान का आगाज एवं स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने सुबह 11 बजे महलों के चौक में नगर मंडल की ओर से माल्यार्पण वे साफा बंधवा कर जनसंपर्क महाअभियान शुरू किया महलों के चोक के बाहर स्थित बाला जी के श्री चरणों में अपना शीश झुकाकर पार्टी की विजय कामना की और मेघवाल ने शाहपुरा श्याम श्री चारभुजा नाथ के मंदिर में भी जाकर प्रणाम किया तथा बालाजी की छतरी सदर बाजार नया बाजार कुंड गेट से पैदल चल कर सभी नगर वासियों से रूबरू हुए जिसमें जगह जगह स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष श कैलाश मेघवाल का शाहपुरा वासियों द्वारा माल्यार्पण कर साफा बंधवाया जिसमें कार्यकर्ताओं ने सभी नगर वासियों को विधायक के 5 साल 60 साल पर भारी के नाम के पंपलेट और उनकी इस साढे 4 साल में जितने भी विकास कार्य करवाए उनके अखबार पंपलेट देकर शाहपुरा क्षेत्र की जनता से पुनः उनके हित में समर्थन मांगा जिसमें मेघवाल स्वयं बालाजी की छतरी से चल कर रामद्वारा तक जनसंपर्क किया ओर समापन रामद्वारा के बाहर कहार समाज के पुरुषों ओर महिलाओ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया,
जन संपर्क महाअभियान में उपस्थित भाजपा नगर मंडल शाहपुरा, शाहपुरा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी फुलिया नगर मंडल के पदाधिकारी ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा के पदाधिकारी फुलिया युवा मोर्चा के पदाधिकारी शाहपुरा भाजयुमो टीम के पदाधिकारी शाहपुरा, महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी st मोर्चा के पदाधिकारी किसान मोर्चा ओबीसी मोर्चा नगर मंडल, वर्तमान पार्षद एवं पूर्व पदाधिकारी सभी कार्यकर्ता इस जनसंपर्क महा अभियान में शामिल हुए?
from Shahpura News https://ift.tt/2QlIUfa
via IFTTT
Comments
Post a Comment