सेवा संघ बीगोद की वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ लिए ढेरो निर्णय
बीगोद ! (महेंद्र कुमार बाबेल ) सेवा संघ परिसर में सेवा संघ संस्था के अध्यक्ष भंवरलाल जोशी की अध्यक्षता मे वार्षिक बैठक आयोजित हुई। जिसमे संघ की वार्षिक आडिट रिपोर्ट विशेष लेखा पर मंथन कर अनुमोदन किया गया। वर्ष 2018-19केप्रस्तावित बजट पर विचार विमर्श हुआ कार्य योजना मे मस्सा चिकित्सा शिविर लगाने,सर्वोदय विचारों का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक करने हेतु आगामी 12फरवरी को त्रिवेणी गांधी स्मारक भवन मे विशाल गोष्ठी ,वादविवाद प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम करने का निर्णय हुआ। संघ की संपत्तियों के रख रखाव व क सुरक्षा पर विचार विमर्श किया गया। इनके अलावा कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर निर्णय हुए। संघ वरिष्ठ सदस्य भंवरलाल त्रिपाटी,शिवकुमार त्रिपाटी, बजरंग लाल गोड, दीपक जैन ,जगदीश मूंदड़ा,बालूलाल बाबेल, सिराजुदिन लुहार,देबीलाल साहु,आनंद जोशी आदि , उपस्थित थे ।संचालन शिवप्रकाश भाटिया ने किया ।
from Shahpura News https://ift.tt/2PHIfaA
via IFTTT
Comments
Post a Comment