निदेशक के आह्वान पर मतदान जागृति फैलाने के लिए शिक्षक ने बनाये मत अधिकार व कर्तव्य शपथ
मांडलगढ़ ! (महेंद्र बाबेल) माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने शिक्षकों को मतदान जागृति फैलाने के लिए प्रेरक की भूमिका निभाने की इच्छा जताई थी । इस बात से प्रभावित होकर
राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेहता जी का खेड़ा में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक नवीन कुमार बाबेल ने आगामी विधासभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए शपथ की रचना की है जिसका शीर्षक मतदान अधिकार व कर्तव्य रखा है ।उक्त शपथ में मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने अपने राज्य की सत्ता उचित हाथो में सोपने व मतदान को अपना महत्वपूर्ण कर्तव्य मानकर मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही है ।ज्ञात रहे बाबेल द्वारा राज्य भर में कुरीतियों को मिटाने हेतु राज शपथ कुरीतियों का अंत नाम से अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक 5000 से अधिक विद्यार्थियों ,शिक्षकों ,अभिभावकों ने शपथ ली है ।
from Shahpura News https://ift.tt/2PhmjE4
via IFTTT
Comments
Post a Comment