कुंडली दिखा रहे नेता, देवउठनी एकादशी को भरे जा सकते हैं सर्वाधिक नामांकन



  • जयपुर. प्रदेश में चुनाव का बिगुल बच चुका है। अब दो दिन बाद फॉर्म भरने की शुरूआत भी हो जाएगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अब फॉर्म भरने के लिए शुभ मुहूर्त तलाश रहे हैं। न केवल दोनों पार्टियों के टिकट के दावेदार, बल्कि अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ने वाले और निर्दलीय मैदान में उतरने वाले फॉर्म भरने का शुभ मुहूर्त जानने के लिए ज्योतिषियों के चक्कर काट रहे हैं।


     

    ज्योतिषि भी उनकी कुंडली और पंचांग में ग्रहों की चाल देखकर बता रहे है कि कौन से दिन फॉर्म भरने से उनके राजयोग पाने की प्रबल संभावना रहेगी। ज्योतिषियों की मानें तो फॉर्म भरने के लिए 19 नवंबर का दिन सबसे श्रेष्ठ बताया जा रहा है। इस दिन देवउठनी एकादशी होने से यह दिन अपने आप में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत के लिए अबूझ मुहूर्त माना गया है।

     

    इसके अलावा 13, 14, 16, 17 नवंबर भी फॉर्म भरने के लिए शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार 12 से 19 नवंबर तक प्रदेश में आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। इस बीच एकमात्र अवकाश 18 नवंबर रविवार का रहेगा। शनिवार 17 नवंबर का अवकाश नहीं रहेगा और इस दिन आवेदन भरे जाएंगे।
     

     इन दिनों में आवेदन किया तो बनेगा राजयोग

     

    • 12 नवंबर : इस दिन धनु राशि में चंद्रमा है और सौभाग्य पंचमी, ज्ञान पंचमी है। यह दिन आवेदन के लिए सामान्य मुहूर्त की श्रेणी में आता है। इस दिन फॉर्म भरने पर आंशिक सफलता का योग बन रहा है।
    • 13 , 16 और 17 नवंबर : 13 नवंबर को त्रिपुष्कर और रवियोग है और 16 और 17 नवंबर को रवियोग हैं। इसलिए दोनों ही दिन फॉर्म भरने के लिए श्रेष्ठ बताए गए हैं। ज्योतिष में रवियोग को सबसे उत्तम योगों में से एक माना गया है। यह ग्रहों के राजा सूर्य से जुड़ा योग है। यह योग सफलता और विजयश्री को द्योतक भी है। राजयोग के लिए भी इसको जाना जाता है। इसलिए इस दिन आवेदन किया जाए तो यह राजयोग बनाएगा और सफलता की संभावना अधिक रहेगी।
    • 14 नवंबर : इस दिन बुधवार है। प्रथम पूज्य गणेशजी का प्रिय दिन है। बुधवार को गणेशजी का नाम लेकर कोई भी काम शुरू किया जाए तो गणेशजी का आशीर्वाद मिलता है और वह कार्य निर्विघ्न संपन्न होता है। सरकारी काम के लिए इस दिन आवेदन करना शुभ माना गया है। इसलिए यह दिन चुनाव लड़ने के लिए आवेदन का उत्तम दिन है। इस दिन श्रवण नक्षत्र और मकर राशि में चंद्रमा होने से इस दिन का महत्व बढ़ जाता है।
    • 15 नवंबर : इस दिन शुक्ल पक्ष में सप्तमी तिथि की वृद्धि हो रही है। शुक्ल पक्ष की तिथि बढ़ना अच्छा माना गया है। इसलिए यह सामान्य मुहूर्त है। लेकिन इस दिन पूरे दिन भद्रा रहने से आवेदन करने वालों की संख्या कम रहने की संभावना है।
    • 18 नवंबर : इस दिन रविवार का अवकाश होने के कारण फॉर्म भरने की प्रक्रिया बंद रहेगी।
    • 19 नवंबर : चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने का यह दिन सबसे श्रेष्ठ है। इस दिन देवउठनी एकादशी है। जो अपने आप में हर शुभ काम के लिए अबूझ मुहूर्त है। संभावना है कि सबसे अधिक आवेदन इसी दिन किए जाएंगे। यह दिन हर राशि वालों के लिए फॉर्म भरने का अबूझ मुहूर्त बताया गया है।

     



from Shahpura News https://ift.tt/2z370Vo
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू