बाड़े में लगी आग मक्का और ज्वार हुई खाख
बीगोद ! (महेंद्र कुमार बाबेल) निकटवर्ती ग्राम खटवाड़ा में
बीती आधी रात को बाडे में काट कर रखी मक्का की फसल में आग लगने से 4 बीघा मक्के की फसल के साथ साथ पड़ोसी के बाडे में मवेशियों के लिए रखा 3 बीघा जवार का चारा भी जलकर राख हो गया ।
ग्रामीणों की सतर्कता के चलते बाडे में बंधे हुए मवेशि जिंदा जलने से बच गए ।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलाल पिता छितर लाल सुखवाल के बाडे में आधी रात को अचानक आग लग गई आग को देखकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे जहां बाडे का गेट खुला हुआ था ग्रामीणों ने तत्काल बाड़े में बंधे हुए पशुओं को खोलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया एवं तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिगोद पुलिस को दी ।
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची जब तक रामलाल के बाडे में पड़ी 4 बीघा मक्के की फसल एवं उमेश पिता सोहनलाल सुखवाल के बाड़े में रखा 4 बीघा ज्वार का चारा जलकर राख हो गया ।
बिगोद पुलिस एवं ग्रामीणों की सतर्कता व तहसील जिला हेड क्वार्टर से तीव्रता के चलते पड़ोस के बाडो में रखी कई बीघा मक्के की फसलें एवं पशु बच गए ।
ग्रामीणों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड देरी से पहुंचती तो गांव के अनेक काश्तकार बर्बाद हो जाते । अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
from Shahpura News https://ift.tt/2RxQhjG
via IFTTT
Comments
Post a Comment