शिक्षक ने स्वरचित शपथ दिला कर फैलाई मतदान हेतु जागृति
मांडलगढ़:-(महेंद्र कुमार बाबेल) मतदाता जागरूकता अभियान के तहत
सुरास ग्राम पंचायत के राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेहता जी का खेड़ा में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक नवीन कुमार बाबेल ने आगामी विधासभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए शपथ की रचना की है जिसका शीर्षक मतदान अधिकार व कर्तव्य रखा है ।उक्त शपथ में मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने अपने राज्य की सत्ता उचित हाथो में सोपने व मतदान को अपना महत्वपूर्ण कर्तव्य मानकर मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही है । पत्रिका के मतदान जागृति अभियान के अन्तर्गत बाबेल द्वारा विद्यालय में स्टाफ व बच्चो को संस्था प्रधान मथुरा लाल जाट के निर्देशन में शपथ दिलाई गई इस अवसर पर मुकेश शर्मा ,महावीर प्रसाद ,विनोद बैरवा ,श्यामलाल चतुर्वेदी ,गोपाल जोशी ,बद्री लाल धाकड़ ,मोहम्मद उमर छीपा ,मदन रैगर आदि उपस्थित थे । बाबेल ने राज्य भर में इस शपथ को दिलाये जाने की मंशा जताई है ताकि मतदाताओं में जागृति फैलाई जा सके ।
।ज्ञात हो गत दिनों माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल ने भी शिक्षकों को मतदान जागृति में बढ़ चढ़ कर मतदान जागृति की मंशा जताई थी ।
ज्ञात रहे बाबेल द्वारा "राज शपथ कुरीतियों का अंत " नाम से अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक 6000 से अधिक विद्यार्थियों ,शिक्षकों ,अभिभावकों ने शपथ ली है ।
इस शपथ में बाल विवाह का आयोजन नही करने ,मृत्यु भोज छोड़ने ,शौचालय अपनाने ,बेटियों को शिक्षा दिलाने ,जल बचाने ,वन बचाने,अंधविश्वास दूर करने ,टोटकों से बचकर चिकित्सालय में इलाज करवाने ,धूम्रपान छोड़ने ,डिजिटल क्रांति को अपनाने ,आदि की बात कही गई है । बाबेल ने बताया कि बच्चो ,शिक्षकों ,अभिभावकों को शपथ दिलाकर समाज से कुरीतियों का अंत करने का प्रण लिया है राज्य में व्याप्त कुरीतियों से राज्य निवासी आर्थिक ,शैक्षिक ,सामाजिक
रूप से पूर्ण विकसित नहीं हो पा रहे है ।अधिकांश बच्चे बाल विवाह के कारण शैक्षिक रूप से पिछड़ जाते है । मृत्यु भोज के आयोजन से आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है इनके अलावा समाज में कई कुरीतियां व्याप्त है राज्य का सम्पूर्ण विकास करने के लिए सरकार के साथ साथ हमें स्वैच्छिक कुछ प्रयास करना चाहिए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रारंभ किए गए अभियान राज शपथ कुरीतियों का अंत इसके अन्तर्गत अभी तक 6000 विद्यार्थी ,शिक्षक ,अभिभावक , राज शपथ ले चुके है प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शपथ दिलाई गई है इसमें सोमवार को राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी भीलवाड़ा में संस्था प्रधान रमेश अग्नानी के निर्देशन में शिक्षक सुरेश शर्मा ने व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंदराय में कार्यवाहक संस्थ प्रधान शंकर जाट के निर्देशन में शिक्षक दिलीप खटीक बे515 बच्चो को शपथ दिलाई इससे पूर्व राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेहता जी का खेड़ा , राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यलय बीगोद , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुंदनी,संस्कार भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजोलिया ,नवजीवन पब्लिक स्कूल बीगोद ,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडलगढ़ ,उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा , उच्च प्राथमिक विद्यालय मालपुरा टोक , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गेनोली, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बराडा की झोपडिया,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडपुरा,
रा.उ.मा. वि. जालसु खुर्द, नागौर,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकडा ,
स्वामी विवेकनन्द राजकीय मॉडल स्कूल रियान बड़ी नागौर , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नई ढाणी पाली ,में शपथ दिलाई जा चुकी है ।बाबेल द्वारा इस हेतु व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिससे अब तक 100 से अधिक शिक्षक जुड़ चुके है ,जो विद्यालय में इस शपथ का आयोजन करवाने की मंशा रखते है ।
from Shahpura News https://ift.tt/2OH6h0K
via IFTTT
Comments
Post a Comment