विधायक प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने युवक को मारी टक्कर , मारपीट करने का आरोप
कोटड़ी @ (भैरू चौधरी) जहाजपुर विधानसभा के कांग्रेसी विधायक धीरज गुर्जर के काफीले की गाड़ी ने आज एक युवक के टक्कर मार दी युवक का आरोप है की काफिले की एक गाड़ी से करीब 7-8 लोगो ने उतरकर उसके साथ मारपीट भी करी ! रोपा गॉव निवासी रामपाल पिता ईश्वर धाकड़ ने पारोली थाना पुलिस को दी रिपोर्ट मे बताया की वह रोपा बस स्टेंड पर खड़ा था तब वहॉ पंडेर की ओर से विधायक प्रत्याशी धीरज गुर्जर का काफिला आया जिसमे धीरज गुर्जर की गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी जिसके बाद वह जमिन पर गिर गया ! युवक का आरोप है की काफीले के साथ चल रही एक बोलेरो गाड़ी से 7-8 लोगो निचे उतरे ओर लात घुंसो से मारपीट शुरू कर दी युवक ने रिपोर्ट मे बताया की मारपीट से उसके शरीर पर कई चोटे आई है ! पारोली थाना प्रभारी नारायण सिह रावत ने बताया की पीडित का मेडिकल करवा कर मामले की जांच शुरू की !
from Shahpura News https://ift.tt/2ScnmlH
via IFTTT
Comments
Post a Comment