गोवर्धन पूजा कर समृद्धि और शांति की कामना की


शाहपुरा ! क्षेत्र के छोटे से गांव खामोर में भी दीपावली पर लोगों में दिखा उत्साह मा लक्ष्मी की आराधना कर लिया आशीर्वाद गाव में हर गली मोहल्ले में  देखने को मिला उत्साह और उमंग  दूसरे दिन सुबह अपने आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी दीपावली के दूसरे दिन महिलाओं ने जगह जगह एकत्रित होकर भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। गोवर्धन  पूजा और (अन्नकूट)  अनुष्ठान किया गया। नये कपड़ों में सजधज कर महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए प्रज्जवलित दीपों से पूजा की। गोवर्धन भगवान की दही , मिठाई , विभिन्न प्रकार के पकवानों व मिष्ठानों का भोग लगाया ।
फोटो संलग्न



from Shahpura News https://ift.tt/2FaBcmS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू