संस्कृत शिक्षा राज्य स्तरीय छात्रावर्ग क्रीडा प्रतियोगिता का आगाज |
शाहपुरा - {बृजेश दाधीच} श्री रामस्नेही सेवा समिति व श्री रामस्नेही वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय शिक्षा विभाग के तत्वाधान में सोमवार को संस्कृत शिक्षा राज्य स्तरीय छात्रावर्ग क्रीडा प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामनिवास धाम के भण्डारी संत जगवल्लभ राम रामस्नेही ने की, मुख्य अतिथि संभागीय संस्कृत शिक्षाधिकारी अजमेर संभाग डाँ. निरंजन साहु, एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य व.उ.संं.वि.सांगरीया डाँ. गेय कुमार झा, चिकित्साधिकारी डाँ.अशोक जैन,प्राचार्या कन्यामहाविद्यालय डाँ.आशा यादव, विभागीय अधिकारी श्री जगदीश प्रसाद शर्मा, जमनालाल जोशी, रीता धोबी ने किया। अध्यक्ष व मुख्य अतिथि ने शपथ के साथ शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिताओं का आगाज किया, साथ ही अतिथियो ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया | खिलाडियो ने मार्चपास्ट करते हुए ध्वज को सलामी दी|
इस दौरान डाँ. साहु ने कहा कि छात्रायें सकारात्मक सोच अपनाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शाहपुरा में आयोजन गर्व की बात है। शाहपुरा संतो व वीरों की भूमि है। उन्होंने कहा कि ये प्रतियोगिताएं यादगार रहेंगी। उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रंगोली व प्रदशर्नी की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने बच्चों से मानसिक संतुलन बनाए रखने की अपील की। भण्डारी जगवल्लभ रामजी ने निष्पक्ष और निर्विवाद खेल खेलने की अपील की। विभागीय अधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने भी अपने विचार रखे। संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमेश्वर सुथार ने सभी अधिकारीयो को पगडी,माला व स्मृति चिन्ह् देकर स्वागत किया। इस अवसर पर रामस्वरूप काबरा, रामबक्ष दाखेडा, बालकृष्ण जोशी, नटवर कुमार शर्मा, बालकृष्ण सुलतानिया,परमेश्वर कुमावत,
आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर जयशंकर पाराशर ने सभी का आभार व्यक्त किया | व्यायाम शिक्षक ने बताया कि प्रतियोगिताओं का समापन 16 नवम्बर को किया जाएगा।
from Shahpura News https://ift.tt/2JVnjre
via IFTTT
Comments
Post a Comment