खेल को खेल की भावना से खेले…शर्मा
शाहपुरा- (बृजेश दाधीच) राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में चल रही संस्कृत शिक्षा विभाग की पांच दिवसीय राज्यस्तरीय वरिष्ठ उपाध्याय छात्रा वर्ग प्रतियोगिता 14 व 19 वर्ष की 12 से 16 नवम्बर तक चलेगी | इस अवसर पर खिलाडियो को संबोधित करते हुए विभागीय अधिकारी जगदीश शर्मा व प्रधानाचार्य परमेश्वर सुथार ने कहा कि खिलाडी खेल को हमेशा अनुशासन में रहकर खेले | खेल मे जीत या हार महत्वपूर्ण नही होता खेल को खेल की भावना से खेलना महत्वपूर्ण होता है | उन्होने कहा कि सभी खिलाडी अनुशासन में रहकर ईमानदारी पूर्वक खेले | उन्होने कहा की संतो व वीरो की भूमि पर इन सभी खिलाडियो मे उर्जा की कोई कमी नही है | इसके उपरांत खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया तथा खिलाडियो से हाथ मिलाकर उनका उत्सावर्धन किया |
प्रतियोगिता निर्णायक प्रभारी हरिसिंह शेखावत ने बताया कि 13 नवम्बर को खेले गये मेचो मे खौ-खौ सीनियर वर्ग मे जोधपुर ने अजमेर को , बीकानेर ने जयपुर को, वाँलिवाल सिनियर वर्ग मे अजमेर ने केटा को, जूनियर वर्ग मे बीकानेर ने जोधपुर को , कब्बडी सीनियर वर्ग मे जयपुर ने अजमेर को हरा कर जीत हासिल की | सबसे आकर्षक व रोमांचक मैच खौ-खौ का रहा | इस अवसर पर जयशंकर पाराशर ने बताया कि 7 संभागो से आये खिलाड़ियों के साथ बड़ी तादात में दर्शक उपस्थित थे।
from Shahpura News https://ift.tt/2RO3x3G
via IFTTT
Comments
Post a Comment