गणेशपुरा (बिशनिया )कस्बे मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया बूथ महासम्पर्क



गणेशपुरा @ (दिनेश सोनी) भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश अनुसार  बूथ महासंपर्क अभियान आयोजन के तहत भारतीय जनता पार्टी कोटड़ी मंडल द्वारा गणेशपुरा कस्बे मे बूथ महा संपर्क किया गया . दुर्गा लाल ने बताया कि आज गणेशपुरा कस्बे मे सभी  भाजपा कार्यकर्ता व बूथ के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ लेवल पर घर घर एवम दुकान जाकर मुख्यमंत्री एवम प्रदेश अध्यक्ष के संदेश वाला पम्पलेट आमजन को घर घर जाकर वितरित किये एवम केन्द्र ,राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी साथ ही आमजन सहित लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हे जनकल्याण कारी योजनाओ की जानकारी देकर भाजपा को समर्थन देने को कहा गया ! मुकेश पायलेट ने भाजपा को जिताने का आह्वान किया ।इस अवसर पर मुकेश सिहं पायलेट ,अनिल शर्मा जामोली, तेज सिहं कुचलवाङा  लादु लाल शर्मा ,गोपाल धाकङ,महावीर शर्मा,शंकर गाडरी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौझुद रहे तथा गणेशपुरा व बिशनीया के शोकसभा मे सम्मिलीत हुए।



from Shahpura News https://ift.tt/2D7gfGW
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू