आचार्य सम्राट की धर्मसभा में संचेती का अभिनंदन



बीगोद। (महेंद्र कुमार बाबेल) उदपुर 1200 साधु साध्वीवृन्द के सबसे बड़े स्थानकवासी जैन संगठन "श्रमण संघ" के वर्तमान पट्टधर आचार्य सम्राट डॉ शिवमुनि जी म.सा. की विशाल धर्मसभा में रविवार को जैन समाज के प्रबुद्ध एवम चिंतनशील श्रावक समाजरत्न दिनेश संचेती दिनकर का अभिनंदन किया गया एवम उनकी सेवाओं की आचार्य सम्राट द्वारा सराहना की गई। शिवाचार्य समवशरण में दिनकर संदेश दीपावली विशेषांक का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकारसिंह सिरोया, चातुर्मास संयोजक वीरेंद्र डांगी, पूर्व महापौर रजनी डाँगी, स्तम्भ लेखिका मधु संचेती, नानालाल कोठारी सहित कई वरिष्ठ समाजसेवी भी उपस्थित थे। उत्तराध्ययन सूत्र की वाचना के सोहलवे दिवस पर समवशरण में  बड़ी संख्या में उपस्थित जिनधर्मावलंबियो को दिनेश संचेती ने भी अपने चिंतन एवम व्यक्तव्य से अवगत कराया।





from Shahpura News https://ift.tt/2JFFv87
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू