धूम धाम से मनाई भगवान धन्वंतरि की जयंती
तसवारीया बासां-(बृजेश दाधीच) सोमवार को भगवान धन्वंतरि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयुर्वेदिक संस्थानों, चिकित्सालयों व विभिन्न संगठनों ने आयुर्वेदिक वनस्पतियों की पं.बृजेश दाधीच के सानिध्य मे पूजा-अर्चना कर स्वस्थ समाज के लिए भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की। तसवारीया बांसा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में वैद्य डाँ.विनित जैन ने कहा कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के वक्त अमृत से भरा कलश लेकर अवतरित हुए थे। निरोगी स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की निगरानी है। यह पर्व निरोगी स्वस्थ जीवन की कामना का महापर्व है। निरोगी शरीर ही सबसे बड़ा धन है। इसीलिए इसे धनतेरस कहा जाता है। वैद्यों ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति भारतीय जलवायु के अनुकूल है। सभी ऋतुओं में प्रकृति ने जडी-बूटी व फल-फूल उपलब्ध कराए हैं।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत डाँ. विनित जैन ने दीप्रजव्वलन कर आयुर्वेदिक औषधालय पर आयुर्विज्ञान के प्रणेता भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया | कार्यक्रम के बाद निरोगी रूपी काढा वितरीत किया गया जिसमे घनश्याम सेन, शिवराज जाट, त्रिलोक सेन, राधेश्याम सेन, रामसुखी देवी सहित ग्रामीण
मोजूद थे |
from Shahpura News https://ift.tt/2qwu0ah
via IFTTT
Comments
Post a Comment