मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण105 टेबल पर अधिकतम 23 राउण्ड में पूरी होगी मतगणना




🅱भीलवाडा 10 दिसम्बर/(सुरेश मेघवंशी ) विधानसभा आम चुनाव-2018 के लिये जिले की 7 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसम्बर को हुए मतदान की मतगणना संबंधित रिटर्निग अधिकारियों द्वारा 11 दिसम्बर को तिलकनगर स्थित राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।  मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण सहित मतगणना की सभी तैयारियंा पूर्ण करली गई है। मतगणना के समय निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।  

जिला निर्वाचन अधिकारी शुचि त्यागी ने बताया कि सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना के लिए रिटर्निग अधिकारी सहित 105 टेबलें निर्धारित की गई है।  प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रा में एक-एक टेबल रिटर्निग अधिकारी के लिए अलग-अलग कमरे में होगी जिन पर डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबी से प्राप्त मतों की गणना की जायेगी।  इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रा के लिए 14-14 टेबलों पर ईवीएम से मतगणना की जायेगी।  

उन्होंने बताया कि आसीन्द विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना भूतल के कमरा नं. 42 में तथा आर.ओ. टेबल कमरा नं 37 में होगी।  माण्डल विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना प्रथम मंजिल के कमरा नं. 131 में तथा आर.ओ. टेबल कमरा नं. 118 में होगी।  सहाडा विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना प्रथम मंजिल के कमरा नं. 132 में तथा आर.ओ. टेबल कमरा नं. 139 में होगी।  भीलवाडा विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना प्रथम मंजिल के कमरा नं. 123 में तथा आर.ओ. टेबल कमरा नं. 126 में होगी।  

इसी तरह शाहपुरा विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना भूतल के कमरा नं. 26 में तथा आर.ओ. टेबल कमरा नं. 15 में होगी।  जहाजपुर विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना भूतल के कमरा नं 23 में तथा आर.ओ. टेबल कमरा नं. 22 में होगी तथा माण्डलगढ विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना भूतल के कमरा नं. 27 में तथा आर.ओ. टेबल 35 में होगी।

मतगणना टेबलों पर लगने वाले मतगणना सुपरवाईजर/गणना सहायकों तथा अतिरिक्त स्टाफ का निर्धारण 11 दिसम्बर को प्रातः रेण्डमाईजेशन के बाद संभव होगा।

  


*सबसे पहले आएगा भीलवाडा विधानसभा क्षेत्रा का नतीजा:*
भीलवाडा विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना 17 राउण्ड में संपन्न होगी तथा सबसे पहले यहां का नतीजा सामने आयेगा।  आसीन्द विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना 23 राउण्ड में संपन्न होगी तथा यहां का नतीजा सबसे अंत में आने की संभावना है।  माण्डलगढ, सहाडा तथा शाहपुरा विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना 20-20 राउण्ड में, माण्डलगढ विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना 21 राउण्ड में तथा जहाजपुर विधानसभा क्षेत्रा की मतगणना  19 राउण्ड में संपन्न होगी।  

*प्रवेश व्यवस्थाः*
मतगणना स्थल राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय के मुख्य द्वार से मतगणना में लगे सुपरवाईजर, गणना सहायक, अतिरिक्त स्टाफ एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी/कर्मचारी प्रवेश करेंगे।  जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन लडनेवाले उम्मीदवार एवं उनके द्वारा नियुक्त निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता महाविद्यालय के पीछे वाले प्रवेश द्वार से होते हुए पश्चिमी दिशा के चैनल गेट से प्रवेश कर निर्धारित मतगणना कक्ष में प्रवेश करेंगे। निर्वाचक अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश के लिए फोटोयुक्त बैज संबंधित रिटर्निग अधिकारी द्वारा जारी कर दिये गये हैं।

*मोबाईल का उपयोग वर्जितः*

मतगणना स्थल पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मोबाईल फोन का प्रवेश/उपयोग वर्जित रहेगा।  कोई भी कर्मचारी, अधिकारी, उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता अपने साथ बीडी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, माचिस आदि नहीं ले जा सकेंगे।  सेलफोन, मोबाईल फोन, टेप रेकार्डर, ट््रांजिस्टर आदि भी वर्जित रहेंगे।  कोई भी व्यक्ति मतगणना केन्द्र पर आग्नेय शस्त्रा, हथियार नहीं ले जा सकेंगे।  निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता  अपने विधानसभा के अलावा अन्य विधानसभा के कमरों में नहीं जा सकेंगे।  मतगणना स्थल पर मतगणना की नवीनतम जानकारी के लिए मीडिया कक्ष एवं ध्वनि प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है।  

                                                       


from Shahpura News https://ift.tt/2C0iU3Y
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू