108 कलशयात्रा के साथ भागवत की शोभायात्रा सिगोली मे निकाली



।【प्रमोद कुमार गर्ग 】 बीगोद 25 दिसम्बर-----प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिगोली शयाम मे 108 कलश के साथ शोभायात्रा निकली है। 9 बजे सिगोली शयाम से प्रराम्भ होकर पूरे सिगोली कस्बे से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची।कलश सिर पर लेकर महिलाओं के साथ शोभायात्रा मे घोडे, बगी,ऊट, बैड बाजो नगाड़े  की भजन धुन पर नाचते गाते पुष् वर्षा करते चल रहे थे। तोप  द्वारा मार्ग में पुष्प वर्षा की गई। कथा के यजमान अपने सिर पर भागवत लेकर शोभा यात्रा में चल रहे थे भागवत कथा हरी सेवा ट्रस्ट भीलवाड़ा के तत्वाधान में पंडित श्री  भगवतीकृष्ण कथा का वाचन करेंगे। कथा 25 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी कथा का समय प्रतिदिन 12 से 4:00 बजे तक रहेगा भागवत कथा के प्रथम दिन भगवती कृष्ण जी महाराज ने कहा कि सिंगोली श्याम की महिमा व भागवत महात्वम के बारे में बताया । महाराज ने कहा बड़े होने से कुछ नहीं होता है बड़ो मे भी सम्मान व समर्पण का भाव होना चाहिए। जब तक जीना है परमात्मा के दर्शन करके जीना है। 108 भागवत का श्रवण प्रतिदिन पंडित मंत्रोच्चार द्वारा करेंगे। महाराज ने प्रथम दिन भजन में गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है वे सिंगोली श्याम चारभुजा नाथ मारो है के भजन गाए इन भजनों पर महिलाएं पुरुष बच्चे मंत्र मुक्त होकर नाचने गाने लगे। हजारों की संख्या में धार्मिक सत्संग में महिलाएं पुरुष मौजूद थे। मंच पर बद्रीनारायण पंचोली  ,खड़ेशव र जी महाराज, गंगाधर ,बालू दास बैरागी पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में आसपास सेक्टर से हजारों लोग पधारे थे। शोभा यात्रा में सिंगोली श्याम मित्र मंडल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन बरूदनी गुरुकुल के गोपाल शास्त्री ने किया। सुंदरकांड का आयोजन भी किया जाएगा

from Shahpura News http://bit.ly/2GHUAbx
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू