मशीन में बंद प्रत्याशी के भाग्य का फैसला11को लोगों में चर्चा है बरकरार
(प्रमोद कुमार गर्ग) बीगोद 8 दिसंबर,---- मांडलगढ़ विधानसभा सीट के तीनों प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला वीवीपट मशीन में बंद हुआ आम लोगों में चर्चा बराबर बरकरार है कि कौन सा प्रत्याशी जीतेगा। तीनों प्रत्याशी अपने स्तर पर चुनावी समीकरण वोट का समीकरण वह जीत के दावे की जुगत में बैठे। निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मालवीय ने बीगोद बस स्टैंड पर पहुंचकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।व भाजपा प्रत्याशी गोपाल खंडेलवाल ने व्हाट्सएप मैसेज और ग्रुप से मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। कल मतदान वीवीपेट मशीन से होने के कारण मतदाताओं को मतदान डा लने में बहुत देरी हुई। मांडलगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षैत्र 183 में मतदान 77.62% हुआ। कल मतदान शाम को 8:00 बजे तक चलता रहा। खैराड क्षैत्र में भी मतदान शांतिपूर्ण रहा वहां पर15 बूथों पर 80% मतदान हुआ। यह मत दान प्रत्याशी के हार जीत के समीकरण तय करेगा।
from Shahpura News https://ift.tt/2E8mjPN
via IFTTT
Comments
Post a Comment