राजस्थान मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल 11:30 बजे
जयपुर। नई सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11:30 बजे राजभवन में होगा। शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रियों के पदभार ग्रहण करने के लिए कक्ष और ऑफिस से लेकर गाड़ियों तक की शुरुआती इंतजाम कर लिए गए हैं । वहीं कैबिनेट सचिवालय ने भी आयोजन की पूरी व्यवस्था कर ली है।गहलोत सरकार में कल सुबह 11:30 बजे दो दर्जन मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है। शपथ ग्रहण होते ही मंत्री अपना पदभार तुरंत संभालने इसके लिए सचिवालय स्तर पर पहले ही तैयारी कर ली गई है। कार्मिक विभाग ने 30 से ज्यादा कक्ष तैयार करवा लिए हैं । वहीं मोटर गैराज विभाग में करीब 40 गाड़ियां तैयार की है जो कि राजभवन में शपथ ग्रहण के समय ही भेज दी जाएंगी। मंत्रिपरिषद में करीब दो दर्जन मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है और इसी के मद्देनजर यह तैयारियां की गई हैं वहीं सबसे ज्यादा पसोपेश उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के ऑफिस को लेकर है। सचिवालय के स्तर पर तो अभी उनके लिए ओल्ड सीएमओ का पूरा सेक्शन रखा गया है लेकिन पायलट की ओर से अभी इस पर सहमति नहीं जताई गई है। उन्होंने सीएमओ और मंत्रालय भवन में भी कक्ष और ऑफिसेस देखे हैं। ऐसे में संभावना यह भी मानी जा रही है कि वे सीएमओ में अपने लिए कोई ऑफिस रखें हालांकि अभी उनकी ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है... लेकिन यदि वे कोई ऐसी प्रस्ताव रखते हैं तो इस संबंध में निर्णय सीएमओ स्तर पर किया जाएगा। वहीं कैबिनेट सचिवालय ने शुरुआती तैयारी के रूप में करीब 200 से 300 निमंत्रण पत्र छपवाए हैं
सूत्रों के अनुसार सीएम गहलोत-डिप्टी सीएम पायलट के बीच मंत्रिमंडल के घटन को लेकर सहमति बन गई है। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में इस बार कुछ नये चेहरों के भी शपथ लेने की संभावना है।
ऐसे में मंत्रिमंडल की दौड़ में कुछ नामों पर सहमति बनी है जो कि संभावित मंत्री हो सकते है। उनमें प्रमुख नाम डॉ. रघु शर्मा, शांति धारीवाल, मा. भंवरलाल मेघवाल, लालचंद कटारिया, डॉ.सीपी जोशी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, विश्वेंद्र सिंह, डाॅ. राजकुमार शर्मा, डॉ.जितेंद्र सिंह, रामनारायण मीणा, रमेश मीणा, नरेंद्र बुडानिया, बीडी कल्ला, सालेह मोहम्मद, हेमाराम चौधरी प्रमोद जैन भाया, शकुंतला रावत, जाहिदा खान, सुभाष गर्ग महेंद्रजीत सिंह मालवीय, प्रशांत बैरवा, राजेन्द्र पारीक, हरीश चौधरी, कृष्णा पूनिया, हरीश मीणा, ममता भूपेश और अमीन खान का नाम शामिल हो सकता है।
from Shahpura News http://bit.ly/2BzLhoh
via IFTTT
Comments
Post a Comment