मांडलगढ़ के रहने अब्दुल रशीद नाजिम अरबाज से दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 120 करोड़ रुपये की हेरोइन
【प्रमोद गर्ग】 बीगोद 24 दिसम्बर ------ भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ तहसील बिगोद निवासी रशीद पिता गफूर कुडाकरी , कूड़ा करी मोहल्ले में रहने वाले व मांडलगढ़ निवासी नाजिम अरफाज इन तीनों से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस नये साल के पहले नई दिल्ली में 120 करोड़ रुपए कीमत की हीरोइन पकड़ी
पुलिस ने कार में मौजूद 3 लोगों अब्दुल राशिद, नाज़िम और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया. ये तीनों राजस्थान के भीलवाड़ा मांडलगढ़ व बीगोद की निवासी है इस को लेकर पूरे मांडलगढ़ में चर्चा जोरों से।
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में नशे के सौदागर
जो कार में कुछ इस तरह से ड्रग्स छिपाकर लाते थे कि पकड़ना नामुमकिन था. कार में जिस जगह 120 करोड़ की हेरोइन छुपाकर रखी गयी थी, उसे खोज पाना किसी के लिए भी मुश्किल था. पुलिस ने जैक लगाकर टायर खोला, फिर फुट बोर्ड के नीचे बनी एक कैविटी में एक लाल रंग का कपड़ा दिखा. जब उसमें हाथ डाला गया तो हेरोइन के पैकेट निकलना शुरू हुए. इस तरह कार के दोनों तरफ बनाई गई कैविटी से कुल 30 किलो हेरोइन बरामद हुई. पुलिस ने इस कार को एक सूचना के रात दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर 12 में रोका.
पुलिस ने कार में मौजूद 3 लोगों अब्दुल राशिद, नाज़िम और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया. ये तीनों राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले हैं. अब्दुल अकेले 100 किलो से ज्यादा हेरोइन सप्लाई कर चुका है. ये हेरोइन वर्मा से म्यांमार के रास्ते भारत आती है. इस रूट से इस साल अब तक 95 किलो हेरोइन भारत आयी । तीनों को गिरफ्तार कर रिमांड भेजा। इन दिनों के रिमांड पर लेने के बाद बहुत से नई चीजों का खुलासा होने का संकेत लगता है। इसकादिल्ली पुलिस जांच करने के बाद ही पता लग पाएगा। लेकिन इस को लेकर आम लोगों मे चर्चा जोरो से।
from Shahpura News http://bit.ly/2EKA1tb
via IFTTT
Comments
Post a Comment