गहलोत सरकार में 13केबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों, ने ली शपथ
जयपुर /राजस्थान में नवनिर्वाचित अशोक गहलोत सरकार के नए मंत्रिमंडल के लिए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ थी। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार यानी आज जयपुर स्थित राजभवन में आयोजित किया गया। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल के लिए 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। काफी खींचतान के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम फाइनल हुए थे।
राजभवन में आयोजित समारोह में बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, डॉ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल आंजना और सालेह मोहम्मद ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में शामिल सुभाष गर्ग राष्ट्रीय लोकदल से है।
वहीं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामणिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
वहीं, गहलोत ने पार्टी के 1 दर्जन दिग्गज नेताओं को इस बार किनारे कर दिया है। इन नेताओं को ना तो कैबिनेट और ना ही राज्यमंत्री के तौर पर जगह मिल पाई है। जिनमें सीपी जोशी, भरत सिंह, परसराम मोरदिया, महेश जोशी आदि शामिल हैं। इनका नाम इस मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं होने पर सियासतदार भी हैरान हैं। साथ ही कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। गहलोत के मंत्रिपरिषद में 17 चेहरे ऐसे हैं, जो कि पहली बार मंत्री बनेंगे।
from Shahpura News http://bit.ly/2BHdnxN
via IFTTT
Comments
Post a Comment