16 वा नि:शुल्क शल्य एवं नैत्र चिकित्सा शिविर 4 जनवरी को






शाहपुरा 29 दिसम्बर। भ्रमणशील चिकित्सा इकाई राजस्थान, जयपुर, जिला चिकित्सिा इकाई, भीलवाड़ा, स्माईल फांऊडेशन, मुम्बई के सहयोग एवं सदभावना सेवा ट्रस्ट, भीलवाड़ा के तत्वाधान में शाहपुरा के रामनिवास धाम परिसर में 4 जनवरी को लगने वाले 16 वें नि:शुल्क शल्य एवं नैत्र चिकित्सा शिविर को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही है। शिविर संयोजक अनिल कुमार लोढ़ा यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर को लेकर चिकित्सा शिविर पंडाल में रोगियों के भर्ती पंडाल तैयार कर दिये गये है। भ्रमणशील चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा अस्थाई ऑरेशन थियेटर तैयार किये जा रहे है। लोढ़ा ने बताया कि शिविर की अधिकाधिक जानकारी देने के लिए समिति द्वारा जिले व आसपास के श्रेत्रों में शिविर का विभिन्न तौर तरिकों से प्रचार प्रसार किया जारहा ताकि शिविर से ज्यादा से ज्यादा लोग लाभांंवित हो सके। 

              गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष लगने वाले इस शिविर में गुर्दे, नेत्र, आंखों, स्त्री रोग, अस्थि रोग, कान, नाक गले, दंत रोग सहित कई रोगों से पीडि़तों की नि:शुल्क जांचे व उपचार तथा नि:शुल्क औषधियों शिविर में दी जाती है। शिविर में बड़े बड़े शल्य ऑपरेशन विशेषज्ञों के द्वारा नि:शुल्क किये जोते है। आंखों से सम्बंधित जांचे एवं ऑपरेशन भी नि:शुल्क किये जाते है।


from Shahpura News http://bit.ly/2ThZSfw
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू