शाहपुरा वार्ड नंबर 22 के निवासियों ने अधिशासी अधिकारी के नाम पर ज्ञापन देकर दी चेतावनी समय पर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो देंगे धरना



शाहपुरा:- (किशन वैष्णव) वार्ड नंबर 22 बेगू रोड कहार बस्ती मैं नालियां टूटी हुई है जिससे नालियों का पानी रोड पर आ रहा है तथा मोहल्ले वासी इस समस्या से पिछले 2 माह से काफी परेशान हो रहे हैं और गौरू पिता गंगाराम कहार के मकान से देबी पिता जीवन कहार के मकान तक दोनों तरफ की नालियां टूटी हुई है जिसे लेकर आज वार्ड नंबर 22 के निवासी एवं नेता प्रतिपक्ष मोहन गुर्जर के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी के नाम पर तहसीलदार अशोक सोनी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी में इस समस्या का 1 महीने में जल्दी निस्तारण नहीं होने की दशा में सभी वार्ड वासी सामूहिक रूप से धरने पर बैठेंगे
इस दौरान उपस्थित पार्षद बीरबल पवार युवा मोर्चा के महामंत्री दुर्गा लाल कहार किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पप्पू लाल कहार गोविंद कहार, महावीर कहार, सोहन कहार, गणेश कहार, परमेश्वर कहार, भैरू कहार, गोपाल कहार, कमलेश कहार, रमेश कहार, आदि वार्ड वासी उपस्थित थे?


from Shahpura News https://ift.tt/2EjogJa
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू