शहिद की स्मृति में  क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 से





शाहपुरा/(किशन वैष्णव) क्षेत्र के खामोर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खामोर के सूरवीर शहिद रतनलाल सेन की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसंबर से होगा कार्यक्रम का उद्घाटन बराटीया सरपंच नारायण गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में ओर ममता तिवाड़ी की  अध्यक्षता में ओर विशिष्ठ अतिथि वेद्य श्री कृष्ण व्यास की उपस्थिति में शुभारम्भ किया जाएगा 
प्रतियोगिता में 40 टीमें लेगी हिस्सा विजेता टीम को 11हजार एक सौ ग्यारह रुपए पारितोषिक प्रदान किया जाएगा उप विजेता टीम को 5555रुपए एवं ट्रॉफी  प्रदान की जाएगी 
लगान क्रिकेट टीम द्वारा इस क्रिकेट प्रतियोगिता का नियम पूर्वक आयोजन किया जाएगा 
समापन समारोह 31दिसंबर को स्थानीय विधायक कैलाश मेघवाल के मुख्य अतिथि पर होगा , विशिष्ठ अतिथि गोपाल गुर्जर प्रधान पंचायत समिति शाहपुरा,  बजरंग सिंह राणावत उप प्रधान शाहपुरा , रामधन जाट, रघुनंदन सोनी, सत्यनारायण मालू, हेमराज तेली की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा।


from Shahpura News http://bit.ly/2PVTrfJ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू