जीएसटी पर सरकार का बड़ा फैसला,33 उत्पादों पर घटाई टैक्स दर



 नई दिल्ली। दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स यानि जीएसटी काउंसिल की 31वीं बैठक का फैसला आ गया है। इस बैठक में लिए फैसले से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। बतादें इसमें रोजमर्रा के 33 सामान सस्ता करने पर सहमति बनी है। अब केवल लग्जरी चीजों पर ही 28 फीसदी GST लगेगा। 
जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वी. नारायणसामी ने कहा कि रोजमर्रा के 33 सामान सस्ते करने पर सहमति बनी है वहीं 7 चीजों पर 28% की जगह 18% टैक्स करने पर सहमति हुई है। इसके अलावा '33 चीजों को 18% के स्लैब से घटाकर 12%,5% के स्लैब में डाला गया है।' दूसरी और सिने प्रेमियों के लिए भी राहत की खबर है अब100 रु. से ज्यादा के सिनेमा पर 28% की जगह 18% GST चार्ज लगेगा।इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सिर्फ लग्जरी चीजों पर ही 28 फीसदी GST लगेगा वहीं सीमेंट पर GST 28 फीसदी से घटाकर 18% कर दी गई है। जेटली ने कहा कि अब सिर्फ 28 चीजें 28% GST के दायरे में आएगी। 6 चीजों पर GST 28% से घटाकर 18% वहीं वीडियो गेम, खेल के कई सामान और नॉर्मल साइज के TV पर  GST 28% से घटाकर 18% कर दी गई है।
*अरूण जेटली के सम्बोधन की मुख्य बातें :*                                      
— जीएसटी काउंसिल की बैठक में रेवेन्यू और रेट घटाने पर हुई चर्चा
— कई राज्यों ने रेवेन्यू के लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया, कुछ राज्यों के रेवेन्यू में सुधार नहीं।
— महाराष्ट्र ,बंगाल जैसे राज्यों में जीएसटी की वसूली अच्छी रही।
— सीमेंट और ऑटो पार्ट्स को छोड़कर कुल 6 वस्तुओं को 28 फीसदी से 18 फीसदी जीएसटी स्लैब में लाया गया।
— सिनेमा टिकट, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आदि पर जीएसटी दरें घटाई गईं।
— टायर, एलईडी टीवी, लीथियम बैटरी, वील चेयर, फुटवियर, फ्रोजन वेजिटेबल बिलियर्ड्स/स्नूकर आदि पर जीएसटी दरें घटाई गईं।
— जीएसटी रिफंड मिलने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया को आसाना बनाया जा रहा है।
— 31 मार्च 2019 तक जीएसटी रिटर्न भरने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा।
— कुल 17 वस्तुओं और 6 सर्विसेज पर जीएसटी में कमी की गई।
— जनवरी में होगी जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक। 
*किन किन चीजों पर घटाई जीएसटी दर :*                   
— टायर, वीसीआर और लिथियम बैट्री को 28 फीसदी से 18 फीसदी पर लाया गया।
— 32 इंच तक के टीवी पर दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी की गईं।
— 100 रुपये से ऊपर के सिनेमा टिकट पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा।
— 100 रुपये से कम से सिनेमा टिकट पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। 
— टायर पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई है।
— व्हील चेयर पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी की गई।
— फ्रोजन वेजिटेबल पर जीएसटी पांच फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है।
— फुटवियर पर जीएसटी दर 18 से घटाकर 12 फीसदी और पांच फीसदी की गई।
— बिलयर्डस और स्नूकर पर जीएसटी दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी की गई।
— लीथियम बैट्री पर जीसएटी दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी की गई।
— थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस पर जीएसटी 18 से घटाकर 12 फीसदी की गई।
— धार्मिक यात्रा पर दरें 18 फीसदी से घटाकर 12 और पांच फीसदी की गईं।


from Shahpura News http://bit.ly/2RgV4JG
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू