त्रिवेणी में 41 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
:-- 
【प्र मोद कुमार गर्ग 】बिगोद 16 दिसंबर--------
त्रिवेणी संगम पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने स्थित शिवधाम में रविवार को हिन्दू राष्ट्र युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल प्रखंड - मांडलगढ़ (शाहपुरा) के तत्वावधान में सहयोग सेवार्थ संस्थान, भीलवाड़ा की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे नवनिर्वाचित मांडलगढ़ विधायक गोपाललाल खंडेलवाल ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि इस शिविर में महात्मा गांधी जिला अस्पताल की टीम द्वारा 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिसमें युवा, पुरूष व महिला रक्तदाताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वहीँ महक वासवानी पहली बार रक्त देकर काफी उत्साहित हुए। शिविर में विधायक खंडेलवाल ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विधायक खंडेलवाल ने कहा कि रक्त दान करना बहुत ही पुण्य का काम है, इससे आमजन के जीवन को एकाएक बचाया जा सकता है। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर अनवरत जारी रहे, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जायेंगे। शिविर में कार्यक्रम संयोजक हेमंत गर्ग, संस्थापक उमेश विजयवर्गीय, भगवान सिंह चौहान, गोवर्धन वैष्णव, धर्मेंद्र राणा, राजेन्द्र माहेश्वरी, मांडलगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल पारीक, महुआ मंडल अध्यक्ष जगदीश बैरवा, श्यामलाल सेन, गणपत जांगिड़, विशाल जोशी, सुशील उपाध्याय, गजेंद्र साहू, मुकेश खटीक, पवन कुमार, ब्रह्म भट्ट, राजेश वैष्णव व अजित सिंह के साथ ही त्रिवेणी ग्रामवासी व सभी युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
from Shahpura News https://ift.tt/2PGyPbk
via IFTTT
Comments
Post a Comment