क्रांतिकारी बारहठ स्मृति दिवस पर 45 वां शहीद मेला का हुआ आयोजन
शाहपुरा:- (किशन वैष्णव )45 वां शहीद मेला का हुआ आयोजन
महान क्रांतिकारी ठा.केसरी सिंह,ठा.जोरावर सिंह,कुँ.प्रताप सिंह की याद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष आकर्षित रहा मेले का आयोजन।.अमरशहीद केसरी सिंह बारहठ, जोरावर सिंह बारहठ प्रतापसिंह बारहठ की स्मृति में त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक पर रविवार को शहीद मेले का आयोजन किया गया। श्री केसरी सिंह बारहठ स्मारक समिति की ओर से नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजन हुआ। शुभारंभ पर अतिथियों ने बारहठ बंधुओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया आज ही के दिन महान क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश साम्राज्य पर बम फेंक कर तहलका मचा दिया था।
बारहठ बंधुओं के परिजन विशिष्टजन मौजूद रहें
दोपहर 2 बजे समारोह में अमर शहीद परिवार को श्रद्धांजलि दी गई
शाहपुरा A.H.P. के जिला मंत्री मुकेश प्रजापत ने बताया की केशव सिंह बारहठ समिति के संयोजक कैलाश व्यास, कार्यकारी अध्यक्ष रामस्वरूप काबरा, एवं मंत्री सवराज सिंह शेखावत के सानिध्य में भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हेमेंदर सिंह बनेड़ा पूर्व सांसद, कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभाष बहेडिया एवं विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप काबरा , समारोह में नगरपालिका चेयरमैन किरणदेवी तोषनीवाल, पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, पूर्व राज्यमंत्री रतनलाल तांबी, , यूआईटी भीलवाडा के पूर्व चेयरमैन अक्षय त्रिपाठ सहित अजमेर, कोटा, उदयपुर जोधपुर से बारहठ समाज के कई लोगो ने भाग लिया चाँद करण मुदंङा, एवं केशव सीनियर सैकंडरी स्कूल के निदेशक एवं RBD के प्रांत अध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ उपस्थित थे कार्यक्रम में शाहपुरा के सैकड़ों गणमान्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सैनानी क्रांतिकारी बारहठ स्मृति दिवस 2018 के उपलक्ष्य मे मनाया गया।
from Shahpura News http://bit.ly/2ELxfnF
via IFTTT
Comments
Post a Comment