विगत 5 वर्षो मे मैने विकास की कोई कमी नही रखी ,जनता ने फिर से मौका दिया तो आगे भी विकास मे कोई कोर कसर नही छोडुगा - कैलाश मेघवाल -
शाहपुरा- बनेडा विधानसभा क्षैत्र से भाजपा प्रत्याशी कैलाश मेघवाल ने चुनावी दौरे के अन्तर्गत बनेडा पंचायत समिति की कुछ पंचायतो मे नुक्कड़ व जनसभा को सम्बोधित किया ।उन्होने पायरा मे जनसभा को सम्बोधित करते हुए बताया की विगत 5 वर्षो मे क्षैत्र का विधायक होने के नाते काफी विकास के काम करवाये , जो पिछले 70 वर्षो मे नही हुए ऐसे अनेको कार्य उन्होने करवाये जिसमे जनकल्याण योजनाओं का फायदा भी क्षैत्रिय जनता को अधिकाधिक फायदा दिलाया गया वही किसानो के लिए कर्जा माफी ,पेयजल हेतु गॉवो मे चम्बल का पानी मुहेया करवाया बनेडा क्षैत्र को एजुकेशनल सिटी बनाने के लिए कॉलेज ,आईटीआई , व मॉडल स्कुल खुलवाई , हर गॉवो मे गौरवपथ ,व सामुदायिक भवन बनवाये गये ।उन्होने भामाशाह योजनाओं के द्वारा जटिल बीमारी पर मिलने वाली बीमा राशि के बारे मे भी जनता को बतलाते हुऐ अनेको केन्द्रो व राज्यस्तरीय कल्याणकारी योजनाओ के द्वारा क्षैत्र मे कराये गये कार्यो को उपस्थित ग्रामिणजनो को गिनवाये और लोगों से हाथ उठावकर अपने पक्ष मे समर्थन लेते हुए कहा कि अगर आप मुझे एक बार फिर से यहा से जीताकर विधानसभा भेजते हे तो मै इस विकास रुपी रथ को एक बार फिर से विधानसभा मे घुमाऊगा ।इससे पूर्व पायरा चौराहा पर , विधायक प्रत्याशी कैलाश मेघवाल का ग्रामीणो के द्वारा माला व साफाबंधन करके भव्य आतिशबाजी के साथ शानदार स्वागत किया वही मेघवाल को ग्रामीणो द्वारा कैलो से भी तौला गया ।स्वागतकर्ता मे दांता निवाहरी से जमनालाल जाट ,सावर मेघवंशी, पायरा निवासी सत्तु गाडरी,भगवान गाडरी,मोतीलाल गाडरी ,महादेव गाडरी आदि मुख्यजन उपस्थित रहे। अगली सभा भैरुखेडा हुई जहा ग्रामीणो ने मेघवाल का स्वागत किया अन्त मे हाथीपुरा जाकर दौरा को अंतिम रुप दिया इस दौरान मेघवाल के साथ पूर्व सांसद राजाधिराज हेमेन्द्र सिह बनेडा ,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिह बनेडा,मंडल उपाध्यक्ष ऊंकार सिह राणावत ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भैरुसिह राणावत , जिलापरिषद सदस्य प्रभु खोईवाल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता दौरे मे शामिल हुऐ ।
from Shahpura News https://ift.tt/2RrJ9FO
via IFTTT
Comments
Post a Comment