58 किलो डोडा चूरा के साथ 2 गिरफ्तार
राजस्थान के झालावाड़ जिले की गंगधार थाना पुलिस ने गश्त और चैकिग के दौरान इलाके के रावतपुरा रोड पर दो डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 57 किलो 830 ग्राम अवैध डोडा चूराजब्त किया. बताया जा रहा हे कि दोनों तस्कर पंजाब के लुधियाना इलाके के रहने वाले हैं
मामले की जानकारी देते हुए गंगधार डीएसपी पारस सोनी ने बताया कि शुक्रवार रात गंगधार थाना अधिकारी कल्याण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके के रावतपुरा रोड पर गश्त कर रही थी, इस दौरान कालीसिंध नदी की पुलिया के पास दो युवक अपने कंधे पर बैग टांगे संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए, जो कि पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को धर दबोचा और बाद में जब उनके थैलों की तलाशी ली तो दोनों युवकों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 57 किलो 830 ग्राम बैग में भरा हुआ बरामद हुआ.
पुलिस द्वारा गिरफ्त में दोनों तस्कर सुमित कुमार व हरवेन्द्र सिंह हैं जो पंजाब के लुधियाना इलाके के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस अब इन दोनों तस्करों से पूछताछ में जुटी हुई है कि आखिर वे राजस्थान के इस इलाके में यह मादक पदार्थ किससे खरीद कर लाए थे और कहां पर देने जा रहे थे.
( झालावाड़ से तरुण की रिपोर्ट )
from Shahpura News http://bit.ly/2RldtoL
via IFTTT
Comments
Post a Comment