भाजपा महिला मोर्चाद्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री की 94वि जयंती मनाई।



गुलाबपुरा। आज भाजपा महिला मोर्चा गुलाबपुरा द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी  की 94वि जयंती महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमाणी की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम महिला मोर्चा के सभी सदस्यों द्वारा वाजपेयी  की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल्लित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लीला कोगटा ने बताया कि आज जो भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में जो सरकार है वो वाजपेयी  की मेहनत व परिश्रम का परिणाम है। हम सब को उनकी राह पर चलना चाहिए तथा केंद्र में होने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बने और देश के प्रधानमंत्री पुनः मोदी  बने इसके लिए महिला मोर्चा को सक्रियता का संकल्प दिलाया। मंत्री संगीता काबरा ने वाजपेयी  की बताई गई नीतियों  व सिद्धांतो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूजा शर्मा, प्रेमलता पारीक, कांता मैठानी, पुष्पा पांडेय, मालती देवी, मंजू शर्मा, आशा कँवर, तारा कँवर सहित कई महिलाएं उपस्तिथि थी।


from Shahpura News http://bit.ly/2BDbPFe
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू